चाचा की हत्या का दूसरा मुख्य आरोपी छोटा दुखिया भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पाकुड़, मई 26 -- थाना क्षेत्र के निपानिया डूंगरीजोला गांव में हुए बहुचर्चित आदिम जनजाति अधेड़ हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी दुखिया पहाड़िया उर्फ छोटा दुखिया पहाड़िया (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 117(2), 109(1), 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। उल्लेखनीय है कि बीते 17 मई को पुश्तैनी जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने सगे चाचा बड़ा दुखिया पहाड़िया (50 वर्ष) की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के दिन ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी भाई कालू पहाड़िया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.