आरा, मार्च 17 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड की पंचायत समिति में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों ने वर्तमान उप प्रमुख के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र प्रभारी प्रमुख को सौंपा है। पत्र के माध्यम से सदस्यों ने उप प्रमुख पर विकास कार्यों में शिथिलता बरतने, कर्तव्यों के निर्वहन में अक्षम होने और निजी स्वार्थ के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सदस्यों का कहना है कि उप प्रमुख के व्यवहार और कार्यशैली से विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो रहे हैं, जो बिहार पंचायत राज अधिनियम की धारा 44 की कंडिका 3 का सीधा उल्लंघन है। ​प्रभारी प्रमुख को सौंपे गए इस अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपनी नाराजगी जताई है और मांग की है कि जल्द से जल्द विशेष ...