बरेली, अप्रैल 29 -- गोवा सरकार द्वारा गौतम खट्टर के विरुद्ध जारी किए गए गिरफ्तारी आदेश के विरोध में मंगलवार को हिन्दू जागरण एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने गोवा के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। ​पदाधिकारियों ने कहा कि गोवा सरकार द्वारा जारी गिरफ्तारी आदेश उनके कथित बयान के आधार पर बिना किसी ठोस एवं निष्पक्ष जांच के लिया गया प्रतीत होता है। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में भारतीय संविधान का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी को अंतिम विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- नारी वंदन बिल का विरोध करने वाले कमजोर कर रहे हैं लोकतंत्र की भावना ज्ञापन देने वालों में जयदीप पाराशरी, रामवीर प्रजापति, अवनेश शंखधार, गुड्डू ...