अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- धौलछीना। धौलनेली में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता कोटा की टीम ने जीती। रोमांचक फाइनल मुकाबले में धौलनेली को हार मिली। विधायक मनोज तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह, पूर्व बीडीसी हरीश भट्ट, बीडीसी गोपाल मोहन भट्ट, कुंदन राणा, प्रधान रवि वाणी, प्रधान धौलनेली हिमांशु, बलवीर राणा थे। आंखों देखा हाल गोपाल राम और बंसी ने सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...