लखीसराय, मई 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसस) इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें मंगलवार कों छात्र छात्राओं की रचनात्मकता और सामाजिक चेतना का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। शिविर के मुख्य एजेंडे के तहत स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत तथा पर्यावरण संरक्षण विषयों पर पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बिपिन कुमार ने स्वयंसेवकों में जोश भरते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल शारीरिक श्रम या श्रमदान तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र स्वयं से पहले आप है। हमारा उद्देश्य युवाओं की छिपी हुई रचनात्मक ऊर्जा को समाज क...