बुलंदशहर, मई 4 -- नगर क्षेत्र स्थिति कचहरी में तलाक के मुकदमे की पैरवी कर लौट रही एक महिला के साथ उसके पति, जेठ और उनके एक दोस्त ने बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने महिला को बुरी तरह पीटने के बाद सड़क पर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में नरसेना के गांव बनभौरा निवासी पीड़िता शीतल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका अपने पति नरेंद्र निवासी ग्राम जलालपुर के साथ पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा है। यह भी पढ़ें- ​कचहरी से घर लौटती महिला को पति और जेठ ने मारपीट कर सड़क पर फेंका 29 अप्रैल को कोर्ट में मामले की सुनवाई थी। पीड़िता के अनुसार, कोर्ट परिसर में उसका पति नरेंद्र, जेठ कपिल और नरेंद्र का दोस्त टीटू मौजूद थे। तारीख होने...