मेरठ, जून 16 -- सांसद अरुण गोविल ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को शहर के तंग गलियों, मोहल्लों में जनसंपर्क किया। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। विशेष बात यह रही कि सांसद ने तंग गलियों का सफर ई-रिक्शा और बाइक से किया। सांसद अरुण गोविल ने अपने जनसंपर्क की शुरुआत बुढ़ाना गेट, शीश महल और खंदक बाजार क्षेत्र से की। यहां उन्होंने ई-रिक्शा में सवार होकर स्थानीय व्यापारियों, प्रबुद्धजनों और नागरिकों से मुलाकात की। इसके बाद, ब्रह्मपुरी क्षेत्र की संकरी गलियों में पहुंचने पर उन्होंने बाइक का सहारा लिया। यह भी पढ़ें- व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : अरुण सिंह क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों...