सीवान, अप्रैल 28 -- ठंडी हवाओं के चलने से न केवल राहगीरों को राहत मिली है, बल्कि खेती-किसानी और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए भी यह मौसम वरदान साबित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को भी गर्मी से होने वाली बेचैनी से काफी हद तक निजात मिली है। किसान अर्जुन प्रसाद, आनंद कुमार, मेराज आलम, इमरान अलाम सहित अन्य किसानों का कहना है इस गर्मी से नरमी कुछ दिनों तक बनी रहती है, तो हाल ही में बोई गई फसलों और सब्जियों के लिए यह काफी लाभदायक साबित होगी। अत्यधिक तापमान के कारण जो फसलें सूखने की कगार पर थीं, उन्हें इस ठंडे मौसम से नई संजीवनी मिली है। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी आसमान में छाया रहा बादल, ठंडी हवाओं ने ठंड का कराया अहसास किसानों का कहना है कि वातावरण में गर्मी से नरमी के कारण खेत में लगे फसल से उत्पादन भी अच्छी होगी इसके साथ साथ लगाए गए स...