पाकुड़, अप्रैल 8 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक हाट से मंगलवार को एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जामकूंदर ग्राम निवासी विजयराम हेम्ब्रम ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ​दिए गए आवेदन के अनुसार विजयराम हेम्ब्रम पिता किसुन हेम्ब्रम, साप्ताहिक हाट के कार्य से अमड़ापाड़ा बाजार आए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की एचएफ डीलक्स (गाड़ी संख्या: जेएच 04 आर 5383) को मछली दुकान के पीछे पीपल पेड़ के पास खड़ा किया था। दोपहर करीब 2:50 बजे जब वह वापस लौटे, तो गाड़ी उस स्थान से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई बाइक उनके पिता किसुन हेम्ब्रम के नाम पर पंजीकृत है। खास बात यह है कि बाइक की डिकी में कलस्टर रजिस्टर और सहिया की मंथ...