पाकुड़, मार्च 15 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 16 वर्षीय किशोर और 13 वर्षीय छात्रा का सुराग मिल गया है। शुरुआती जांच और व्हाट्सएप चैट के आधार पर यह मामला प्रेम-प्रसंग का निकला है। ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी मदद से दोनों की लोकेशन बेंगलुरु के आसपास ट्रैक की है और अब उन्हें बरामद कर वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। ​बता दें कि बीते 12 मार्च की सुबह से ही दोनों नाबालिग अपने घरों से लापता थे। लापता किशोर अंतिम बार लाल शर्ट और काली जींस में देखा गया था, जबकि आठवीं कक्षा की छात्रा स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी। किशोर के परिजनों ने इस संबंध में थाने में कांड संख्या 12/26, बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कराया था।​पुलिस जांच में यह बात सामने आई...