पाकुड़, अप्रैल 10 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पाडेरकोला चौक के समीप गुरुवार की शाम को एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मारकर एक शिक्षक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालीपाड़ा के सहायक अध्यापक बिरजू टुडू के रूप में हुई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक बिरजू टुडू पाडेरकोला से अपने घर मालीपाड़ा जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उनके जबड़े की हड्डी टूट गई है और छाती में भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा लाया गया, जहां डॉ. मनीषा मंडल ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका रेफर कर दिया गया है। इध...