बुलंदशहर, जून 22 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलावठी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां काम कर रहे एक कर्मचारी को चपेट में ले लिया। हादसे में घायल कर्मचारी को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली देहात में अलीगढ़ के थाना गोंडा निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि यह घटना 19 जून की है। इसके अनुसार, मेरठ-बुलंदशहर खंड पर सड़क की क्रैक सीलिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान गुलावठी की तरफ से आए ट्रक ने लापरवाही से आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से डिवाइडर पर काम कर रहे हापुड़ के मोरपुर निवासी अर्जुन (24 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अ...