चतरा, अप्रैल 7 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के ख़ुटीकेवाल गांव के मुसहर टोला में रविवार की रात चोरों ने एक साथ आठ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की रात मुसहर जाति के लोग काम करने जोरी गए हुए थे। चोरी की घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई जब घरों का सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद जब मुसहर समुदाय के लोग अपने घर पहुंचे तो देखे की घर के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। पीड़ित परिवारों के द्वारा इनकी सूचना हंटरगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ चोरी की घटना घटे घरों में पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। चोरी की घटना अजय मुसहर, कारु मुसहर, विनय मुसहर, दीपू मुसहर, गोरा मुसहर, आलोक मुसहर, कृष्ण मुसहर और बांसों मुसहरनी के घर में घटा। चोरी की इस घटना में लाखों की सामान की चोरी हुई ...