रांची, जून 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी भावेशानंद ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि और किसानों की तरक्की के बिना देश की उन्नति की कल्पना करना बेमानी है। केंद्र सरकार कृषि और किसानों को लेकर काफी गंभीर है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत के विश्व गुरु बनने का रास्ता खेती और अन्नदाताओं से ही होकर गुजरता है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष पवन साहू ने किसानों से रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रासायनिक खेती से मिट्टी की ...