बेगुसराय, फरवरी 16 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 स्थित ॐ श्याम हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा के उपरांत देर रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखे विभिन्न देवी-देवताओं के मुकुट, पैर का कड़ा, झाप सहित अन्य आभूषणों के साथ-साथ दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सारे नकदी भी चुरा ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी किए गए जेवरात का कुल वजन करीब 800 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच बताया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। चोर मंदिर में लगे मुख्य ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किए और सुनियोजित तरीके से सभी कीमती सामान एवं नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह मंदिर के व्यवस्थापक पूजा-अर्चना के लिए मंदिर खोलने पहुंचे। मंदिर...