गाजीपुर, सितम्बर 27 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र जुलाई में प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों को अब प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपनी अपार आईडी, एबीसी आईडी और यूजीसी डेब आईडी बनाना अनिवार्य होगा।

प्रवेश की नई तिथि समर्थ पोर्टल आधारित प्रवेश प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। यह तिथि नए प्रवेश के साथ पुराने प्रवेश के नवीनीकरण के लिए भी अंतिम है। वर्तमान में 64 विषयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर स्थित अध्ययन केंद्र एस-088 के समन्वयक डॉ. शिव कुमार ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम नौकरी, व्यवसाय अथवा अन्य कार्यों में संलग...