खगडि़या, जून 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मानसी का धरोहर रेलवे मैदान मानसी मे नव नियुक्त महिला फुटबाल हिरोज क्लब के अध्यक्ष सह जदयु प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो की अध्यझता में रविवार को एक बैठक की गई। बैठक मे महिला फुटबाल हिरोज क्लब के खिलाड़ी एवं पदाधिकारीगण ने भाग लिया । बैठक मे महिला फुटबाल हिरोज क्लव, मानसी के विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार किया गया। बैठक मे जिला फुटबाल संघ, खगडिया के कार्यकारिणी सदस्य सह माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने नव नियुक्त अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खेल को आगे बढाने को लेकर अपनी बातें रखी। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन मैच में कदमटोला की जीत वहीं संघ के सचिव शंकर सिंह ने एक दिवसीय महिला फुटबाल मैच कराने...