आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में योग शिक्षक की नियुक्ति के नाम पर हुई लाखों की ठगी के मामले में सोमवार को एक और खुलासा हुआ है। एनजीओ ने बीएसए के नाम से फर्जी लेटर जारी कराकर ठगी की थी। सालभर पहले हुए इस फर्जीवाड़े में बीएसए के आदेश के बाद भी तत्कालीन बीईओ ने एनजीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। सठियांव शिक्षा क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों में योग शिक्षक की नियुक्ति के नाम पर 15 से ज्यादा अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर अभ्यर्थियों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये तक वसूल किए गए थे। फर्जी नियुक्ति पत्र 121 लेन नंबर 7 सफदरजंग इनक्लेव दिल्ली के पते पर दर्ज मैक्स आइडिया मेडिएशन संस्था के नाम से जारी किए गए थे। मामले में करीब सालभर बाद 16 जुलाई को पीड़ित अभ्यर्थियों ने पुलिस क...