लखनऊ, दिसम्बर 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश का नारा जय जवान, जय किसान, जय संविधान होना चाहिए। संविधान को लेकर कोई पक्ष-विपक्ष नहीं होना चाहिए। सब एक तरफ, एक मत होने चाहिए। संविधान सिर्फ किताब नहीं बुनियाद भी है। एक लोकतंत्र के लिए सबसे दुखद बात ये है कि संसद में संविधान को बचाने पर बहस हो रही है, जबकि संविधान के हिसाब से देश को आगे बढ़ाने की चर्चा होनी चाहिए। अखिलेश ने शनिवार को एक बयान में कहा कि संविधान पर संकट का आना दरअसल लोकतंत्र पर संकट का छाना है। जो संविधान को कमजोर करना चाहते हैं, वो लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं और लोकतंत्र के विरोधी वही होते हैं जो एकतंत्र लाना चाहते हैं। संविधान हक देता है, और जो हक मारना चाहते हैं, वो संविधान को नकारने की कोशिश करते हैं। मैंने कई बार कहा आज फिर कह रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.