सोनभद्र, सितम्बर 1 -- अनपरा,संवाददाता। आगामी दो सितम्बर को कोयला ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के साथ प्रबन्धन की होने वाली एपेक्स जेसीसी की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। यह भी पढ़ें- मजदूर कन्वेंशन की तैयारी जोर शोर सेबैठक के मुद्दे कोल इंडिया मुख्यालय में सुबह से शुरू होने वाली इस बैठक में हालांकि आधिकारिक एजेंडे में कोल इंडिया में नये लेबर कोड के क्रियान्वयन की प्रगति और आगे के रोडमैप को प्रमुख मुद्दे के रूप में शामिल किया गया है लेकिन बैठक में शामिल यूनियन प्रतिनिधि 12 वें वेतन समझौते को लेकर अभी तक जेबीसीसीआई के गठन न होने पर भी बात करने को लेकर अड़ सकती है।यूनियनों का विरोध लेबर कोड के भी कुछ बिंदुओं पर तमाम यूनियने पुरजोर विरोध के मूड पर है। कोल इंडिया प्रबन्धन और ट्रेड यूनियनों के बीच क्या सहमति बनती है और बैठक में...