ि्िलालिाु
आजमगढ़, जुलाई 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की होनहार एथलीट आशिनी देव यादव ने राज्य स्तरीय सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 21 व 22 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए आशिनी ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 4x100 मीटर रिले दौड़ में उनकी टीम ने स्वर्ण पदक और 4x400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आशिनी देव यादव सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र, आजमगढ़ के निदेशक रामजनम यादव की एकमात्र पुत्री हैं और ज्योति निकेतन स्कूल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.