खगडि़या, जुलाई 1 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान सकरोहर गांव निवासी बिनो उर्फ दिनेश्वर ठाकुर के पुत्र उमेश ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर वर्ष 2013 में पुलिस पर गोली चलाने का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें वह फरार चल रहा था। इसके अलावा वह विभिन्न आरोपों में दर्ज मुकदमा में भी फरार चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह पहले एक भूखंड पर स्वामित्व को लेकर गांव के ही रूपेश मिस्त्री से उसे विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- ाुलिस पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में जिसमें वह घायल हो गया था। बताया जाता है कि सोमवार को वह पुलिस के नजर से छिपते हुए इलाज करवाने के लिए पीएचसी में पहुंचा। ...