खगडि़या, दिसम्बर 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत आदर्श इंटर विद्यालय, पीरनगरा के खेल मैदान में रविवार को आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीरनगरा एवं बेला नौबाद टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पीरनगरा की टीम ने बेला नौबाद को 8 विकेट से पराजित कर शील्ड अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में बेला नौबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 19 ओवर 4 गेंद में मात्र 98 रन पर सिमट गई। बेला नौबाद की ओर से यशवंत कुमार ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीरनगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर 3 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। पीरनगरा की जीत में संयम राज ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके। वहीं भानु प्रताप ने 45 रन की अहम पारी खेली और 3 विकेट भी लिए। संजीत राम ने घात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.