मधेपुरा, अप्रैल 4 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति के लिए चयनित पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा खरीद के बाद भंडारित धान के गोदामों का जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान भंडारण की स्थिति, धान की गुणवत्ता, स्टॉक पंजी और संबंधित अभिलेखों की जांच की गयी। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान का सुरक्षित और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पैक्स एवं व्यापार मंडलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अलग-अलग जगहों पर किए गए जांच में यह भी निर्देश दिया गया कि किसानों से क्रय किए गए धान का पारदर्शी संधारण किया जाए और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के क्रम में भंडारण स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस...