खगडि़या, अप्रैल 24 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत के वार्ड संख्या सात बिंदटोली में अग्निपीड़ित परिवार धूप में रहने को विवश हैं। घर में आग लगने से बेघर होने पर रहने व खाने के लिए परेशानी झेल रहे हंै। उल्लेखनीय है कि गत 22 अप्रैल को आग लगने से सात घर जल कर राख हो गए। आग से सुरेनदर शर्मा, महेंद्र शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, ममता कुमारी, सावो देवी, रौशन शर्मा का घर का आनाज, बर्तनन, नकदी, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। आग चुल्हे की चिंगारी से लगने की बात बताई जा रही है। परिजनो ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम में खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। यह भी पढ़ें- खगड़िया : धुप में रहने के लिए मजबूर अग्निपीड़ित परिवार वहीं मुखिया अरुण कुमार साह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री की वितरण किया गया है। यह भी पढ़े...