खगडि़या, जुलाई 31 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर गंगा घाट व कांवरिया धर्मशाला आदि की साफ- सफाई शुक्रवार को तेज कर दी गई। कांवरियों की समुचित व्यवस्था को लेकर बस स्टेण्ड अगुवानी में पेयजल, शौचालय, रोशनी आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है। वही दूसरी ओर कांवरिया धर्मशाला का रंग-रोगन आदि कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संवेदनशील स्थलों पर रखें विशेष निगरानी: डीएम सुरक्षा व्यवस्था वही गंगा नदी में गहरे पानी से श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन द्वारा नदी में बैरिकेडिंग किया जाना है, लेकिन अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है। एसडीआरएफ व गोताखोर टीम की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बस स्टैंड अगवानी में नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जा रही है। अपनी टीम से बिछुड़े, खोए व अन्य आपत...