खगडि़या, अप्रैल 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव स्थित स्वामी सहजानंद पुस्तकालय को आखिरकार प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर प्रभारी अंचल अधिकारी शशिकांत कुमार नगर पंचायत के जेई , परबत्ता थानाधयक्ष प्रमोद कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। साथ ही सभी कमरों को सील किया गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही अतिक्रमण कर रखे लोगों ने पुस्तकालय भवन के अंदर रखे सामान को स्वयं खाली कर दिया। यह कार्रवाई लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील में पारित आदेश के बाद हुई। गत 28 मार्च को हुई सुनवाई में द्वितीय अपीलीय प्राधिकार ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया था कि वे अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी से समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- ारबत्ता: वर्षो बाद अतिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.