ह भीम आर्मी के चार पदाधिकारियों को हटाया
काशीपुर, जुलाई 23 -- काशीपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सौरभ कुमार ने बताया कि बाजपुर निवासी राजकुमार उर्फ कमलदास को जिला महासचिव, जसपुर के शाने मलिक को जिला उपाध्यक्ष, रुद्रपुर के विजय सागर को जिला सचिव, जसपुर के भूपेंद्र कुमार को जिला सचिव को छह माह पूर्व दायित्व सौंपे गए थे। इन पदाधिकारियों की संगठन के कार्यों में प्रति लगातार निष्क्रियता बनी हुई थी। यह संगठन के स्थापना दिवस में भी नहीं पहुंचे हैं। इसलिए काम के प्रति निष्क्रियता, अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से चारों को पद मुक्त कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.