अररिया, सितम्बर 24 -- अररिया, संवाददाता कुछ अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों और केंद्र सरकार के कार्यालयों के तर्ज पर बैंकों में भी फाइव डे वीक लागू करने की मांग को लेकर बैंकों का तीन दिवसीय हड़ताल सोमवार से प्रस्तावित है। अगर ऐसा हुआ तो बैंकों में पांच दिनों तक काम काज नहीं हो पाएगा, क्योंकि शनिवार को अंतिम शनिवार के कारण बैंक बंद रहते हैं और रविवार को तो छुट्टी रहती ही है। वहीं खबर है कि आरबीआई ने रविवार को बैंकों को खुला रखने और सामान्य काम काज की अनुमति दे दी है। वहीं दूसरी तरह बैंक भी ग्राहकों को संदेश भेज कर हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम काज निपटाने की सलाह दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों का प्रदर्शननिर्णय और स्थिति सनद रहे कि फाइव डे वीक यानी सप्ताह में केवल पांच कार्य दिवस सहित कुछ मांगों को लेकर यू...