इटावा औरैया, फरवरी 13 -- इटावा, संवाददाता। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्पलाइज एसोसिएशन सहित देश की संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को की गई हड़ताल पर एलआईसी के कर्मचारी भी रहे। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में शास्त्री चौराहे स्थित कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्य बहिष्कार के चलते कार्यालय में कोई भी कामकाज नहीं हुआ। देशव्यापी हड़ताल का जिले में भी पूरी तरह से असर दिखाई दिया। भारतीय जीवन बीमा निगम इटावा शाखा के कर्मचारियों ने एआईआई ईए के नेतृत्व में निजीकरण विनिवेश एफडीआई बढ़ोतरी नई पेंशन व्यवस्था ठेका प्रथा और श्रम संस्थाओं के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल कर संघर्ष का स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र और सामाजिक सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।कर्मचारी नेताओं ने बताया कि एआईआईईए यह स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.