हड़ताल पर गए दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर, सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर, जून 19 -- गोसाईगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में तहसील जयसिंहपुर के समस्त दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडरों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लेखक धर्मेंद्र पांडेय ने कहा ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से आम जनता, काश्तकारों तथा दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही इस व्यवस्था से जुड़े लोगों के रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। संगठन ने सरकार से ई-पंजीकरण संबंधी नीतियों को वापस लेने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में उतरे संगठन चेतावनी दी गई है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.