बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के रोडवेज परिसर में बुधवार एक अनुबंधित बस में चालक का शव फंदे से लटका मिला। घटना से डिपो में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौक पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी साजिद की बस संख्या यूपी 81बीटी/6614 बिजनौर रोडवेज में अनुबंधित है। अनुबंधित बस में कार्यरत चालक धर्मेंद्र (33) निवासी मोहल्ला मुश्तरक थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर ने बस के अंदर ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब बस परिचालक सलमान ने चालक को फोन किया और कॉल रिसीव नहीं हुआ, तो वह मौके पर पहुंचा। बस के अंदर देखा तो धर्मेंद्र गमझे के फंदे पर झूल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही एआरएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.