बिजनौर, जून 29 -- शहर कोतवाली में खुद को आग लगाकर गंभीर रूप से झुलसी दुष्कर्म पीड़िता की सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया जा रहा है। मंगलवार को युवती का शव बिजनौर लाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है। किरतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने नवंबर 2025 में शहर कोतवाली के स्वाहेड़ी निवासी सेना के जवान सौरभ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी सौरभ गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे ले आया था। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में उसके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था。

घटना का विवरण 21 जून की शाम पीड़ित युवती ...