बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- ह्वेनसांग स्मृति परिसर पहुंचे सर्वोच्च न्यायालय व पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नव नालंदा महाविहार में भारतीय ज्ञान परंपरा और बौद्ध विरासत का किया अवलोकन कुलपति ने महाविहार की शैक्षणिक एवं वैश्विक गतिविधियों की दी जानकारी फोटो : नव नालंदा : ह्वेनसांग स्मृति परिसर में कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह के साथ सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह, पटना हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

न्यायालय के न्यायमूर्ति का आगमन नव नालंदा महाविहार स्थित ह्वेनसांग स्मृति परिसर में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय पहुंचे। वहां उन्होंने महान बौद्ध विद्वान एवं चीनी यात्री आचार्य ह्वेनसांग की ऐतिहासिक ज्...