धनबाद, अप्रैल 6 -- ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी ने अपनी आठवीं वर्षगांठ पर रविवार को मेमको मोड़ में रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस शिविर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 104 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी स्वेता किन्नर थीं। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। शिविर का शुभारंभ संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने किया। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तवीरों एवं रक्तवीरों और रक्त वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर गौमत कुमार मंडल के अलावा संस्था के संस्था के केंद्रीय संगरक्षक अनूप कुमार मंडल, केंद्रीय सचिव रोहित मंडल, कोषाध्यक्ष पिंटू पांडे...