ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बची मूक बधिर बच्ची
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 14 साल की एक मूक बधिर बच्ची गुरुवार को ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बच गयी। बदमाश युवक उसको जबरन बाइक पर बैठाकर कहीं ले जाने लगा। रेवा रोड में उसने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।इसके बाद वह भटकते हुए भगवानपुर गोलंबर के पास पहुंची। यहां से डायल 112 की टीम बच्ची को लेकर सदर थाने गई। बच्ची बोलने व सुनने में असक्षम है। उसने इशारे में महिला पुलिसकर्मियों को बताया कि किसी ने मुंह दबाकर उसको बाइक पर बैठा लिया था। वह किसी तरह उससे बचकर भागी। उसने लिखकर अपना और अपने पिता का नाम पुलिस को बताया। लेकिन, पता नहीं बता पाई। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची कुछ बोल और सुन नहीं पा रही है। उसके साथ कुछ भी गलत हो सकता था। वह इशारों में जिस तरह से बता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.