मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्री नवयुवक समिति के सभागार में श्री नटवर साहित्य परिषद् के तत्वावधान में मासिक कवि गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन रविवार को हुआ।कवि गोष्ठी का शुभारंभ आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री की रचना से हुआ, जिसका सस्वर पाठ अंजनी कुमार पाठक ने किया। डॉ. जगदीश शर्मा की रचना दिल दिमाग इस नाजुक उम्र में भी, फरार होने को सोचता है, कवि ओमप्रकाश गुप्ता की रचना हौंसलों से चमकता है, किस्मत का सितारा, कवि रामबृक्ष राम चकपुरी की रचना पूछेंगे तेरा अहवाल सपने में, कवि अंजनी कुमार पाठक की रचना कबतक भटकता रहूंगा, दाता तेरी जमीं पर, कवि सतेंद्र कुमार सत्येन की भोजपुरी रचना काहे अइलन सपनमा में राम, कवि उमेश राज की रचना कैसे छोड़ दूं उड़ना, तूफान के डर से, शायर शिवगतुल्ला हमीदी की गजल अब गजल गीत गाना है, मुश्किल बहुत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.