नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। मालवीय नगर के हौजरानी इलाके के अग्निकांड में घायल दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब वे ठीक हैं। इसके बाद अभी इस अग्निकांड के 14 पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। मैक्स अस्पताल में अभी 13 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 12 विदेशी नागरिक हैं। इस अस्पताल में एक मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। इसके अलावा आठ मरीज आईसीयू में और चार मरीज वार्ड में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। यह भी पढ़ें- हौजरानी अग्निकांड में घायल दो मरीजों को छुट्टी मिली, 14 अभी भर्ती वहीं एक महिला मरीज एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। यह भी पढ़ें- मालवीय नगर आग में 12 विदेशियों की जलकर मौत, कितने लड़ र...