उरई, अप्रैल 3 -- उरई। सरकारी परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। गांव में अभिभावकों को नियमित बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित किया गया। वहीं ड्रॉप आउट और दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में नामांकन पर शिक्षक शिक्षिकाएं जोर दे रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय मौखरी क्षेत्र डकोर में स्कूल चलो अभियान की रैली ग्राम प्रधान गीता एवं एसएमसी अध्यक्ष और सदस्य तथा बच्चों के अभिभावक की सहभागिता के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई। स्कूल चलो अभियान हर बच्चा स्कूल में का संकल्प लेते हुए बच्चों ने रैली निकाली। ग्राम प्रधान ने कहा कि हो सुगंध हर फूल में हर बच्चा स्कूल में, प्राथमिक शिक्षा का अधिकार हर बच्चे का अधिकार है। सभी बच्चों के नाम सरकारी स्कूल में लिखाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पाएं। वहीं प्रधानाध्यापिका डॉ ममता स्वर्णकार ने सभ...