कोलकाता, सितम्बर 6 -- पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बच्चों को लेकर बड़ी योजना बना रहे हैं। इसके तहत स्कूलों में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि गुजरात में 12वीं तक के स्कूलों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि इससे मेरे कुछ वोट कम हो जाएं, लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि स्कूलों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित होना चाहिए। शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में कुछ कड़े फैसले भी ले सकती है।पैरेंट्स भी रखें नजर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन का बच्चों पर खतरनाक असर पड़ रहा है। ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां बच्चे अपने माता-पिता के सोने के बाद देर रात तक मोबाइल देखते रहते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई पर गंभीर अस...