नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मार्केट में बड़ा उलटफेर करते हुए टाटा मोटर्स अब हुंडई को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बन चुकी है। अब अपनी इस नंबर-2 की कुर्सी पर लंबे समय तक कब्जा जमाए रखने के लिए कंपनी एक-दो नहीं, बल्कि 4 नई शानदार SUV को मार्केट में उतारने की पूरी तैयारी कर रही है। ये आने वाली गाड़ियां पेट्रोल-डीजल से लेकर एडवांस्ड इलेक्ट्रिक ऑप्शंस में मिलेंगी। ये कारें अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग टाटा कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।टाटा सफारी EV टाटा मोटर्स की यह पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकती है। इसका डिजाइन मौजूदा सफारी जैसा ही रहेगा, लेकिन बंद ग्रिल और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स जैसे EV-स्पेसिफिक बदलाव द...