नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- देसी कार निर्माता महिंद्रा भारतीय मार्केट में अपनी SUV की रेंज को लगातार बढ़ा रही है। कंपनी अपनी मौजूदा गाड़ियों को नए फीचर्स के साथ अपडेट करने के साथ ही नए मॉडल भी ला रही है। इस साल कंपनी ने अपडेटेड XUV 7XO, XUV 3XO EV और स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट जैसे मॉडल पेश किए हैं। अब कंपनी चार और नई SUV पर काम कर रही है। इन्हें आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें नई थार फेसलिफ्ट, विजन S, इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 07 और स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप शामिल हैं। आइए जानते हैं इन चारों मॉडल में क्या खास होगा और ये कब तक मार्केट में आ सकते हैं।1. महिंद्रा थार फेसलिफ्ट महिंद्रा की पॉपुलर 3-डोर थार को जल्द नया अपडेट मिलने वाला है। इसके फ्रंट ग्रिल में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें थार रॉक्स जैसी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED DR...