नई दिल्ली, जुलाई 26 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी किआ भारत में अपने हाइब्रिड सफर की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी जल्द ही अपनी सोरेंटो (Sorento) हाइब्रिड SUV को भारतीय मार्केट में उतारेगी। इसके बाद आने वाले सालों में किआ की दूसरी हाइब्रिड गाड़ियां भी भारत में दस्तक देंगी। भारत में स्ट्रांग हाइब्रिड गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने कई पॉपुलर मॉडलों के हाइब्रिड अवतार लाने की प्लानिंग कर रही है। आइए किआ की भारत में आने वाली ऐसी ही 5 नई और मॉडर्न हाइब्रिड कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।किआ सोरेंटो हाइब्रिड सोरेंटो भारत में किआ की पहली हाइब्रिड कार होगी। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रांग-हाइब्रिड इंजन मिलेगा। यह इंजन 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क देगा। गाड़ी में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ...