नई दिल्ली, जून 26 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय मार्केट के लिए आक्रामक रणनीति का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ किया है कि वह अब खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल्स तैयार करेगी। इस प्लान के तहत, होंडा कार्स इंडिया अगले 5 सालों में भारत में 10 नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें कई ग्लोबल हाइब्रिड गाड़ियां भी शामिल होंगी। इसकी शुरुआत बहुत जल्द होने जा रही है। दरअसल, कंपनी जुलाई, 2026 में ही अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 मोस्ट-अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- Tata Punch vs Maruti Fronx टॉप वैरिएंट्स: आपके लिए कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?होंडा जेडआर-वी हाइब्रिड होंडा भारत में अपनी प्रीमियम एसयूवी ZR-V को जुलाई, 2026 में लॉन्च ...