रांची, जून 11 -- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया है कि झारखंड में अगले दो-तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार दोपहर को राज्य के उत्तर-पूर्व और मध्य इलाकों में तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा 'अगले दोने-तीन दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं। इस दौरान अगले दो-तीन में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।' यह भी पढ़ें- भू-माफिया, नशा तस्करी और लापता बच्चे; CM हेमंत का तीन मोर्चों पर ऐक्शन प्लान'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है झारखंड में मानसून की साम...