नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- BGMI खेलने के शौकीन iPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें BGMI Air खेलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। गेम बनाने वाली कंपनी KRAFTON India ने Apple App Store पर भी BGMI Air के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर उपलब्ध थी। कंपनी का यह नया गेम 10 दिसंबर 2026 को भारत में लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि Android पर इस गेम को पहले ही 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग प्री-रजिस्टर कर चुके हैं। अब iPhone और iPad इस्तेमाल करने वाले लोग भी गेम लॉन्च होने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। iPhone यूजर्स के लिए भी शुरू हुआ BGMI Air का रजिस्ट्रेशन अब तक BGMI Air के लिए सिर्फ Android यूजर्स ही प्री-रजिस्ट्रेशन कर पा रहे थे। लेकिन KRAFTON India ने...