रामगढ़, सितम्बर 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ स्पंज फैक्ट्री होसिर के मजदूरों का आंदोलन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी है। फैक्ट्री के मजदूर बुधवार को भी दिन भर गेट पर जमे रहे और काम पर नहीं गए। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजू महतो और पवन साहू ने बताया तीसरे दिन बुधवार अंचल अधिकारी डाड़ी, थाना प्रभारी गिद्दी, इंस्पेक्टर बड़कागांव ने आंदोलनकारियों से वार्ता की । बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन ने मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया। फलस्वरुप आंदोलन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी है। दोनों ने कहा आंदोलन में जब तक उनकी मांग नहीं मान लिया जाता है वह सभी काम पर नहीं जाएंगे। बता दें रामगढ़ स्पंज फैक्ट्री होसिर के मजदूर पहचान पत्र देने, सरकार से निर्धारित न्यून्तम मजदूरी देने, पीएफ बोनस देने और सेफ्टी ड्रेस देने की मांग को लेकर काम पर जाने से मना कर दिए हैं। आंदो...