रामगढ़, मई 31 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव में शनिवार की रात्रि में आस्था के साथ मंडा पर्व हर्षोल्लास मनाया गया। मंडा पूजा को लेकर शनिवार को दिन में 176 भोक्ता और 78 सोकतइनो ने निर्जला उपवास रखकर नदी से स्नान कर शिव मंदिर पहुंच पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद भोक्ता और सोकतइनो ने जलते अंगारों पर नंगे पांव फुलकूंदी करके अपनी आस्था और आस्था का परिचय दिया। फुलकूंदी के बाद 7 जोड़ा भोक्ताओं ने पीठ में लोहे के कील गुंथकर बनास झूला किया। मंडा पूजा को लेकर मंडा स्थल पर मेला का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुरूलिया के छऊ कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर रात भर ग्रामीणों को मनोरंजन किया। इसके पहले मंडा पूजा कार्यक्रम के उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, बिहारी महतो प्रमोद कुमार महतो मुकेश महतो रवि महतो, रूपा महतो...