रामगढ़, मई 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में शनिवार को स्वागत समारोह को आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स के छात्र-छात्राओं ने 11वीं के छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एके वर्मा, दीपचंद महतो, राजू महतो और धनराज महतो ने बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। प्राचार्य ने बच्चों से कॉलेज में मौजूद लाईब्रेरी में बैठक कर आने वाले अखबारों, कोर्स एवं प्रतियोगी किताबें पढ़ने को कहा। समारोह का संचालन व्याख्याता कैलाश राणा ने की। जबकि डॉ जगतपाल टुंडवार, व्याख्याता नरेश पाठक, कुमारी दानो महतो, देवेंद्र कुमार, वरूण कुमार, धमेंद्र प्रजापति, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता कुमारी, कुमारी मुन्नी, पुष्पा कुमारी, मुरलीधर महतो, लाक्षो, रामकृष्ण स्वांसी सहित छात्र उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्त...