रामगढ़, मार्च 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित व्याख्याताओं और कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं छात्रों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर प्रभारी प्राचार्य एके वर्मा ने कहा कि होली भाई चारगी का त्योहार है। इसलिए सभी को मिलजुल कर खुशी से होली का पर्व मनाने और कॉलेज के हित में काम करने के लिए संकल्प लेने की अपील किया। समारोह में सह प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगतपाल टुंडवार, दीपचंद महतो, प्रो कुमारी दानो महतो, देवेंद्र कुमार, वरूण कुमार, कैलाश राणा, धमेंद्र प्रजापति, हेड क्लर्क कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता देवी, कुमारी मुन्नी, पुष्पा कुमारी, मुरलीधर महतो, मनीष महतो, लाक्षो, बलराम, रामकृष्ण स्वांसी और छात्रा छात्रा उपस्थित थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.